फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi : yuvti ke apharan karne ki suchna pr macha hadcamp

झांसी : युवती के अपहरण करने की सूचना पर मचा हड़कंप

Sun, 08 Nov 2020 08:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
jhansi : yuvti ke apharan karne ki suchna pr macha hadcamp
युवती के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप। - फोटो : ???? ????
झांसी : युवती के अपहरण करने की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके के आवास विकास चौराहे पर रविवार सुबह एक युवती के अपहरण कर ले जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि परिजन अपनी बेटी को जबरन साथ ले जा रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने झांसी में ही एक युवक से शादी कर ली है। वह उनके साथ नहीं जाना चाहती।

जयपुर निवासी एक युवती चार माह पहले लापता हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। पिछले सप्ताह परिजनों को युवती के झांसी में होने की सूचना मिली। रविवार सुबह परिजन कार से झांसी पहुंचे। यहां पुत्री से संपर्क कर उसे थाना सीपरी बाजार के पास स्थित आवास विकास चौराहा के पास बुलाया। जहां पुत्री के उनके पास पहुंचते ही परिजनों ने उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। यह देखकर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने झांसी में एक युवक से शादी कर ली है। अब वह परिजनों के साथ जाना नहीं चाहती है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि युवती ने शादी की या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए जयपुर पुलिस को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed