{"_id":"68e47dec9b7a01438902d79b","slug":"jhansi-youths-opened-fire-on-a-transporter-travelling-in-a-car-captured-on-cctv-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कार सवार ट्रांसपोर्टर पर युवकों ने बरसाईं गोलियां, घर तक किया पीछा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कार सवार ट्रांसपोर्टर पर युवकों ने बरसाईं गोलियां, घर तक किया पीछा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 07 Oct 2025 08:12 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:12 AM IST
सार
दहशत में ट्रांसपोर्टर घर के अंदर ही दुबका रहा। सोमवार को हमलावरों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव के पास रविवार रात बाइक सवार युवकों ने घर लौट रहे ट्रांसपोर्टर पर गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। हमले से किसी तरह जान बचाकर ट्रांसपोर्टर घर पहुंचा। बाइक सवार युवक पीछा करते हुए वहां तक जा पहुंचे। उसके घर के बाहर भी फायरिंग की। दहशत में ट्रांसपोर्टर घर के अंदर ही दुबका रहा। सोमवार को हमलावरों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।
बूढ़ा गांव निवासी ट्रांसपाेर्टर शिवा यादव उर्फ शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात कोट बेटा स्थित अपने मामा के गांव से लौट रहा था। रास्ते में बूढ़ा पुल के पास दोस्तों के साथ खड़े होकर बात करने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। कार लेकर वह गांव की ओर भागा। आरोपियों ने बाइक से उसकी कार का घर तक पीछा किया। घर के बाहर भी फायर किए। घर के अंदर छुपकर ट्रांसपोर्टर ने किसी तरह जान बचाई। आधी रात को पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। सोमवार सुबह सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। ट्रांसपोर्टर ने पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पंचायत में रिश्तदारों का पक्ष लेने से आरोपी रंजिश रखने लगे।
वहीं, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। वीडियो की छानबीन की जा रही है।
कार सवार पर फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन