फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth held hostage in vehicle and beaten; FIR registered against two

Jhansi: युवक को गाड़ी में बंधक बनाकर पीटा, चिकित्सक सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 06:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Jun 2026 06:38 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Youth held hostage in vehicle and beaten; FIR registered against two
थाना मऊरानीपुर, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में खींचकर बंधक बना लिया इसके बाद उसके साथ पिटाई की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के ग्राम भकौरो निवासी दीनदयाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में रविवार को बताया कि 27 जून को वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान मऊरानीपुर निवासी डाॅ. प्रशांत व सचिन ने उसे घेर लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इससे दीनदयाल घबड़ा गया एवं मारपीट करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने ने उसे जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया एवं उसे गाड़ी में ही बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी एवं कहा कि इस बात का किसी भी जिक्र न करना।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed