{"_id":"6375e321bd28a106866ef965","slug":"jhansi-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-accident-happened-while-crossing-the-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों का हुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों का हुरा हाल
Thu, 17 Nov 2022 01:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:00 PM IST
सार
बुधवार की देर शाम घर लौटने के लिए सोमना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी दिल्ली की तरफ से लखनऊ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में सोमना रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली- कानपुर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। गांव सोमना निवासी 47 वर्षीय चेतराम पुत्र बीधाराम मेहनत- मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम घर लौटने के लिए सोमना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी दिल्ली की तरफ से लखनऊ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक पांच बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन