{"_id":"6242da73df27796874053e9a","slug":"jhansi-young-man-hanged-himself-was-saddened-by-his-wife-s-departure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके जाने से था दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके जाने से था दुखी
Tue, 29 Mar 2022 03:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:38 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार, विवाद होने पर पत्नी के जाने के बाद रमेश परेशान हो गया और उसी रात उसने घर में फांसी लगा ली। कई दिन बाद सोमवार रात रमेश के मामा संजय उसके घर पहुंचे तो भीषण बदबू आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नगरा के शिवशंकर कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अकेला रहने के कारण बहुत दिनों तक किसी को पता तक नहीं चला। बाद में रिश्तेदार के पहुंचने पर उसे बदबू आईतो उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक रमेश अहिरवार (40) पुत्र रामनरेश गोविंद चौराहे स्थित एक दुकान में काम करता था। 24 मार्च को पत्नी भारती के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। मारपीट की सूचना मिलने पर भारती की मां नगरा आ गई और उसे अपने साथ लेकर गांव चली गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, इससे रमेश परेशान हो गया और उसी रात उसने घर में फांसी लगा ली। कई दिन तक जब उसका पता नहीं चला तब सोमवार रात रमेश के मामा संजय उसके घर पहुंचे। वहां से भीषण बदबू आ रही थी। इसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।