फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Yogendra Yadav's allegation Teni's son got bail due to weak lobbying of the police

झांसी: योगेंद्र यादव का आरोप- पुलिस की कमजोर पैरवी से मिली टेनी के बेटे को जमानत

Sun, 13 Feb 2022 02:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 13 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

लखीमपुर के तिकुनिया में बीते साल अक्तूबर माह में हुई हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। सेशन कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद आशीष मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली थी।

विज्ञापन
Jhansi: Yogendra Yadav's allegation Teni's son got bail due to weak lobbying of the police
योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

किसान नेता योगेंद्र यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस की कमजोर पैरवी के कारण ही केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। वे संयुक्त किसान मोर्चा की पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तक एमएसपी पर समिति का गठन नहीं हुआ है। जबकि, इसके लिए लिखित में समझौता हुआ था। किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस नहीं लिए गए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पहले किसानों को लेकर घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

10 फरवरी को मिली थी जमानत

लखीमपुर के तिकुनिया में बीते साल अक्तूबर माह में हुई हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। सेशन कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद आशीष मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली थी।

तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत के बाद एसआईटी ने जांच के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed