{"_id":"69a0f60acd657f19d704072a","slug":"jhansi-workers-laying-a-gas-pipeline-were-attacked-by-bike-riders-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूरों पर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूरों पर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
Fri, 27 Feb 2026 07:10 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:10 AM IST
सार
हमलावरों से बचने के लिए मजदूर आसपास के घरों में छिपते रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मारपीट की घटना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूराें पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मजदूराें की ओर से ठेकेदार ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में रहने वाले सागर अहिरवार ने कोतवाली थाना पुलिस से लिखित शिकायत की। इसमें बताया कि शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य मजदूरों से करा रहा है। 24 फरवरी को मजदूर राय कालोनी में पाइपलाइन बिछाने के लिए सुबह सवा सात बजे सड़क की खोदाई कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे व लाठी-डंडाें से मजदूराें पर हमला कर दिया। पत्थर से सिर पर मारकर लहूलुहान भी कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए मजदूर आसपास के घरों में छिपते रहे। पुलिस ने सागर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली विद्यासागर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन