फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- women committ suiside.

झांसीः महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 28 Mar 2021 07:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
jhansi- women committ suiside.
समथर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा में शनिवार को रात्रि करीब 9:30 बजे महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सात महीने पहले उसके जवान बेटे ने भी खुदकुशी की थी। उसकी मौत से वह बहुत दुखी रहती थी। घर में आत्महत्या करने के बाद शोक की लहर दौड़ गई। महिला ने सुसाइड नोट पर लिखा है कि मैं अपने बेटे के पास जा रही हूं।
विज्ञापन

ग्राम बेलमा निवासी लक्ष्मीनारायण पांचाल ने थाना समथर में सूचना देते हुए बताया कि उसकी पत्नी उमा (45) ने मकान में ही रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपने लड़के के पास जा रही हूं । सभी लोग खुश रहना । मैंने बहुत ख्वाब देखे थे लेकिन मेरा बेटा मुझे छोड़कर चला गया । मैं उसके पास जा रही हूँ। पुलिस के अनुसार मृतका के एक पुत्र ने सात माह पूर्व अगस्त 2020 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे सचिन ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह तनाव में रहती थी । पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे के बाद महिला के भी जान देने से घर में कोहराम मच गया है। अभी लोग जवान बेटे की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि उसकी मां ने भी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed