फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi woman murder by slitting throat family alleges husband police probing all angles

झांसी: रात में नानी के बिस्तर से मां के पास गया मासूम तो खून से सनी पड़ी थी निधि की लाश, मुंह पर था तकिया और मोबाइल जमीन पर

Sat, 04 Jun 2022 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jun 2022 12:37 PM IST
सार

रक्सा के आजाद मोहल्ला निवासी निधि राजपूत (30) का विवाह करीब 10 साल पहले चिरगांव के बजेरा गांव निवासी अखिलेश से हुआ था। दोनों के बीच विवाद के बाद से निधि अपने मायके में ही रहती थी।

विज्ञापन
Jhansi woman murder by slitting throat family alleges husband police probing all angles
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

झांसी के रक्सा इलाके में एक विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी शिव हरी मीणा एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच पड़ताल में लगाया गया है।

विज्ञापन


रक्सा के आजाद मोहल्ला निवासी निधि राजपूत (30) का विवाह करीब 10 साल पहले चिरगांव के बजेरा गांव निवासी अखिलेश से हुआ था। दोनों के बीच विवाद के बाद से निधि अपने मायके में ही रहती थी। शुक्रवार देर रात निधि अपनी मां कस्तूरी देवी और बेटे आजाद( 8) के साथ अपने खेत में सोने गई थी।
विज्ञापन


मां कस्तूरी उसके बेटे आजाद के साथ एक बिस्तर पर थी जबकि निधि अलग दूसरे बिस्तर पर सो रही थी। देर रात आजाद की नींद खुलने पर मां के पास गया तो निधि का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला चाकू से रेता गया था। हाथ में भी चाकू के घाव थे। मुंह पर तकिया रखा हुआ था। पास में ही उसका मोबाइल भी कुचलकर फेंक दिया था। खून से सना शव देखकर उसकी मां ने शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप- पति ने इसलिए मारी बेटी

सूचना मिलने पर देर रात को ही एसएसपी शिव हरी मीणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की। मां कस्तूरी ने उसके पति अखिलेश पर हत्या का आरोप लगाया है।



उसका कहना है पति से मनमुटाव के बाद निधि बबीना के खजराहा निवासी युवक से दूसरी शादी करना चाहती थी। इस बात से उसका पति अखिलेश नाराज था। एसएसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed