{"_id":"5ece643f8ebc3e904032edee","slug":"jhansi-woman-dies-after-consuming-poison-body-sent-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : महिला ने जहर खाकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : महिला ने जहर खाकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Wed, 27 May 2020 06:29 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 27 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के पोहरा गांव में रहने वाली एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला का मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बुधवार को थाना सीपरी बाजार के पोहरा गांव निवासी कल्याण सिंह अपने परिवार के साथ खेत पर थे। उनकी पत्नी उर्मिला घर अकेली थी। शाम करीब 4 बजे घर में जहर खा लिया। शाम करीब 6 बजे सभी लोग खेत से घर लौटे तो उनको अचेत हालत में देखकर घबरा गए। पास ही जहर की गोलियां पड़ी थीं।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उनको मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के जेठ मैथलीशरण ने बताया कि उर्मिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिस कारण जहर खाकर जान दे दी। मृतका के छह बच्चे हैं सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन