फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman died in bloody conflict between two parties

Jhansi : दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में महिला की मौत, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 29 Nov 2023 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:40 AM IST
सार

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Woman died in bloody conflict between two parties
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरुआसागर (झांसी) में मंगलवार को ग्राम जरबो में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम जरबों निवासी रगुनते गांव के गांधी नगर के पास अपने खेत पर कुएं से पानी लगा रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपने परिवार के अन्य भाइयो से विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही उक्त विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इसी दौरान चली कुल्हाड़ी से रगुनते की सास रजकू 75 पर विपक्षियों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि रगुंते गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी । इसके बाद एएसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ,क्षेत्राधिकारी टहरोली अजय कुमार ,फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे तथा सर्किल के तमाम थानों की पुलिस कॉल कर ली ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed