फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: While cleaning for Diwali, electric current passed through the bed, young woman died.

झांसी: दीपावली की सफाई करते समय पलंग में दौड़ा करंट, युवती की मौत, त्याेहार से पहले घर में छाया मातम

Sat, 18 Oct 2025 07:27 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Oct 2025 07:27 AM IST
सार

सफाई करने के लिए नीलम पलंग खिसका रही थी। लोहे का पलंग खुले बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर नीलम अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: While cleaning for Diwali, electric current passed through the bed, young woman died.
युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली को देखते हुए घर की सफाई में जुटी पूंछ के बरौदा गांव निवासी नीलम गोस्वामी (18) पुत्री गणेशी की मौत हो गई। सफाई करने के लिए वह पलंग खिसका रही थी। लोहे का पलंग खुले बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर नीलम अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



नीलम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपावली को देखते हुए घर में बृहस्पतिवार को सफाई चल रही थी। नीलम सफाई में जुटी थी। कमरे में रखे लोहे का पलंग हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गई। दो माह बाद ही उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोगों ने लड़का देख लिया था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed