फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: When the burden of responsibilities reduced, I started my own startup

Jhansi: जिम्मेदारियों का बोझ कम हुआ तो शुरू किया अपना स्टार्टअप, सुमन बनाती हैं हैंडीक्राफ्ट के आयटम

Thu, 28 Aug 2025 01:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

जिम्मेदारियों से फुर्सत मिली तो उन्होंने साज-सज्जा के आयटम का स्टार्टअप शुरू किया। वह मॉम्स क्रिएशन के नाम से इसे चलाती हैं। अन्य लड़कियों को भी प्रशिक्षण देती हैं।

विज्ञापन
Jhansi: When the burden of responsibilities reduced, I started my own startup
महिला उद्यमी सुमन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस झांसी की रहने वाली सुमन अग्रवाल को बचपन से हैंडीक्राफ्ट और घर की साज-सज्जा की वस्तुएं बनाने का शौक था। वह अपना स्टार्टअप भी शुरू करना चाहती थीं लेकिन जल्दी शादी होने के कारण उनका सपना कहीं ठिठक गया। करीब तीन साल पहले घर की हैं। जिम्मेदारियों से फुर्सत मिली तो उन्होंने साज-सज्जा के आयटम का स्टार्टअप शुरू किया। वह मॉम्स क्रिएशन के नाम से इसे चलाती हैं। अन्य लड़कियों को भी प्रशिक्षण देती हैं।
विज्ञापन


सुमन बताती हैं कि स्नातक की पढ़ाई पूरी होते ही 21 साल की उम्र में ही शादी हो गई तो घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गई लेकिन इस दौरान भी वह हैंडीक्राफ्ट के आयटम बनाने का अपना शौक पूरा करती रहीं। हालांकि कभी इनके विक्रय करने के बारे में नहीं - पहले उन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू करने का निश्चय किया। मॉम्स क्रिएशन के नाम से वह घरेलू साज-सज्जा के उत्पाद खुद तैयार करती हैं। ऑनलाइन उनके उत्पाद उपलब्ध वह बताती हैं कि ऑनलाइन बिजनेस में भी कई तरह की प्रतिस्पर्धा है मगर वह टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


वह घरेलू साज-सज्जा के अलावा भी कई तरह के उपयोगी सामान बनाती हैं। इसके साथ ही कई युवतियों व महिलाओं को वह हैंडीक्राफ्ट के आयटम बनाने का प्रशिक्षण भी देती हैं। वह कहती हैं कि इसके लिए वह कोई फीस नहीं लेती हैं। उनका मानना है कि कमजोर पृष्ठभूमि की महिलाएं हस्तकला में निपुण होकर अपनी आजीविका को चलाने में समर्थ बनें। उनके उत्पाद की मांग विदेश में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed