{"_id":"5e0baae78ebc3e881f4dcd0f","slug":"jhansi-welcome-2020-jhansi-news-jhs1563655156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रहें खुशहाल, आ गया नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब रहें खुशहाल, आ गया नया साल
विज्ञापन
जेसीआई उड़ान के नववर्ष उत्सव में जश्न मनातीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार - बुधवार की रात बारह बजे साल 2020 की दस्तक हुई। सभी ने अपने-अपने अंदाज में नई उमंग और उत्साह के साथ नये साल का स्वागत किया। खुशी में संगीत पर कदम थिरकते रहे, सभी की खुशहाली की कामना के साथ देर रात तक जश्न मनाया गया।
रौनक मंगलवार शाम से ही नजर आने लगी थी, लेकिन रात में घड़ी की सुइयों के आपस में मिलते ही जमकर धूमधड़ाका हुआ। होटल, रेस्टोरेंट और गली-मुहल्लों में सजी महफिलों में हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। मोबाइल घनघना उठे और वातावरण में असंख्य शुभकामना संदेश तैर गए। गली मुहल्लों में भी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा था। वहीं, लोगों ने अपने घरों में भी परिवार के साथ नये साल का स्वागत किया। जेसीआई झांसी क्लासिक ने धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सोनू राय, माधवी राय, पूजा अग्रवाल ने शुभकामनाएं दीं। जेसीआई झांसी उड़ान के नव वर्ष उत्सव में अध्यक्ष नवीन अग्निहोत्री, नरेश, अनीता गोयल, वीरेंद्र मौजूद रहे। लायंस क्लब झांसी वीरांगना के नव वर्ष समारोह में अध्यक्ष राजीव नगरिया, सचिव अमित तिवारी, राकेश सिजरिया ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक आयोजन, आतिशबाजी हुई
नव वर्ष के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक आयोजन भी हुए। बुंदेलखंड युवा शक्ति विचार मंच के तत्वावधान में बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर में स्थानीय कलाकारों ने संगीत की धुनों पर सुंदर कांड का पाठ किया। नये साल के स्वागत में आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, कालीचरण जारौलिया, नरेंद्र महाराज आदि मौजूद रहे। माधौबेड़िया हनुमान मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। रवि तिवारी और उनके साथियों ने मोहक भजन गाए। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर अनूप पाठक, अमित गुप्ता, घनश्याम रायकवार आदि मौजूद रहे। गणेश बाजार में राजू रामायणी ने भजन गाए। इस अवसर पर महेश गुप्ता, पिंटू अग्रवाल, भास्कर गुप्ता, मनीष महाराज आदि मौजूद रहे। रानी महल स्थित विठ्ठल नाथ मंदिर में मुकेश सिंघल, राहुल गोस्वामी, महेंद्र कुशवाहा ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया और नए साल की बधाईयां दीं। दतिया गेट बाहर स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का आयोजन हुआ। इसके अलावा भी अन्य मंदिरों में रात में आयोजन हुए।

नववर्ष उत्सव में नृत्य कर उत्साह से सराबोर बच्चे व युवतियां।
विज्ञापन