{"_id":"6a0443641fc0b6078403c4d2","slug":"jhansi-water-coolers-at-mauranipur-railway-station-are-not-working-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के वाटर कूलर नहीं कर रहे काम, बोतलबंद ठंडा पानी खरीदने को मजबूर हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के वाटर कूलर नहीं कर रहे काम, बोतलबंद ठंडा पानी खरीदने को मजबूर हो रहे यात्री
Wed, 13 May 2026 09:01 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 13 May 2026 09:01 PM IST
सार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो वाटर कूलर लगाए हैं, लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दोनों वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेल प्रशासन के यात्री सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे और वादों के बीच मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां लगे दोनों वाटर कूलरों से ठंडा पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो वाटर कूलर लगाए हैं, ताकि गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी मिल सके। लेकिन, भीषण गर्मी के बीच इन दोनों वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय शशिकांत सोनी, हरिओम दीक्षित, ऋषभ सिंह ने बताया कि ठंडे पानी के लिए यात्रियों को जब ढीली करनी पड़ रही है। उन्हें पानी खरीद का पीना पड़ रहा है। इसके अलावा प्लेटफार्म पर लगे एक वाटर कूलर की लंबे समय से साफ-सफाई भी नहीं कराई गई है।
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक जयसिंह राजावत ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले वाटर कूलरों की सफाई की जाती है। सफाई के बाद कर्मी या तो तिथि अंकित करना भूल गया होगा या किसी ने तिथि मिटा दी होगी। इसके अलावा बिजली नियमित न आने की वजह से वाटर कूलरों का पानी ठंडा नहीं हो पा रहा है।