फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi was the third hottest city in the state: Scorching sun made us sweat

Weather: प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा झांसी, दिन का पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

Sat, 18 Apr 2026 12:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Apr 2026 12:19 PM IST
सार

प्रदेश में बांदा और प्रयागराज के बाद झांसी सबसे ज्यादा तपा। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग के मुताबिक आगे ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Jhansi was the third hottest city in the state: Scorching sun made us sweat
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा झांसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश में बांदा (45.5 डिग्री) और प्रयागराज (44 डिग्री) के बाद झांसी सबसे ज्यादा तपा। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को भी आसमान साफ रहने से सुबह से धूप खिली हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी चटक होती गई। कई लोगों का तेज धूप में सिर चकराने लगा तो कइयों को त्वचा में झुलसन महसूस होने लगी। दिन का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रात झांसी की रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed