फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi was the most hot in the state, the mercury remained at 43.1 degrees

प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा झांसी, पारा रहा 43.1 डिग्री

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jhansi was the most hot in the state, the mercury remained at 43.1 degrees
झांसी। बुधवार को प्रदेश में झांसी सबसे ज्यादा तपा। जिले का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान की ओर से आने वाली हवाएं आगे के दिनों में पारा और बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

लगातार कई बार झांसी प्रदेश में सबसे गर्म बना रहता है। अप्रैल में तो जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं ने लू को थोड़ा कम किया है। इस वजह से तापमान में भी थोड़ी कमी आई है। इसके बावजूद बुधवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान होने से झांसी प्रदेश में फिर सर्वाधिक तपा। अधिकतम पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस होने पर आगरा दूसरे और 42 डिग्री तापमान के चलते बुंदेलखंड तीसरा सबसे गर्म जनपद रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि एक-दो दिनों में उत्तर दिशाओं से आ रही हवाओं की दिशा फिर से बदलेगी। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ाएंगे। ये 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ऐसे में लोगों को अभी और प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed