फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi wall collapse two labour trap one died

झांसी: अचानक गिरी मकान की दीवार, दो मजदूर दबे, एक की मौत

Sat, 21 May 2022 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 May 2022 02:22 PM IST
सार

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता कपूरे झांसी तक बोलते हुए आए। रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कपूरे के दो बेटे सुरेश (27)  और मनीराम (23) है। कपूरे दोनों बेटों की शादी कर चुके थे।

विज्ञापन
Jhansi wall collapse two labour trap one died
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में दीवार गिरने से मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल है। उसे झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना एमपी के टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव की है। मृतक का शव झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मेडिकल चौकी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार कर रही है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन


मलबा हटाने में लग गया आधा घंटा
एमपी के टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव निवासी कपूरे अहिरवार (45) पुत्र ग्यासी अहिरवार मेहनत मजदूरी करता था। बेटे मनीराम ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। शुक्रवार को पिता व अन्य मजदूर मकान की कच्ची दीवार गिरा रहे थे। शाम को अचानक दीवार गिरने से कपूरे और गांव के रमेश बुनकर (55) मलबे में दब गए। दीवार गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हाथ व फावड़े से मिट्टी को हटाया। करीब आधा घंटे बाद कपूरे और रमेश को मलबे से बाहर निकालकर टीकमगढ़ ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। यहां निजी अस्पताल में शनिवार सुबह कपूरे अहिरवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे की हालत गंभीर
बेटे ने बताया कि पिता कपूरे झांसी तक बोलते हुए आए। रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कपूरे के दो बेटे सुरेश (27)  और मनीराम (23) है। कपूरे दोनों बेटों की शादी कर चुके थे। वहीं, घायल रमेश की हालत नाजुक बनी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed