फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Upset over molestation, 9th class student commits suicide by consuming toxic substance

Jhansi: छेड़छाड़ से क्षुब्ध 9वीं की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, अकेला पाकर घर में घुसा था पड़ोसी

Thu, 26 Feb 2026 08:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 26 Feb 2026 08:00 PM IST
सार

घर लौटे छोटे भाई ने जब कमरे में युवक को बहन के साथ देखा तो युवक छत से कूदकर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Upset over molestation, 9th class student commits suicide by consuming toxic substance
छात्रा ने विषाक्त का सेवन कर दी जान।

विस्तार

घर पर अकेली 9वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुधवार पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा युवक जबरन घर में घुसकर छात्रा के साथ जबरदस्ती करने लगा। स्कूल छूटने के बाद घर लौटे छोटे भाई ने जब कमरे में युवक को बहन के साथ देखा तो डरकर भागा युवक छत से कूदकर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मोंठ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले ट्रक चालक के 16 साल की बेटी के अलावा दो बच्चे और भी है। बताया गया कि 23 फरवरी को बड़ी बहन कानपुर देहात स्थित रिश्तेदारी में शादी होने के कारण छोटी बेटी को साथ ले गई थी। घर पर 16 साल की बेटी व 8 साल का छोटा भाई था। बुधवार वह खेत पर गई थी और छोटा बेटा स्कूल गया था। घर पर बड़ी बेटी अकेली थी। दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच छुट्टी होने पर छोटा भाई घर आया और कमरे में बहन के साथ वीरेंद्र को जबरदस्ती करता देख मौके पर पकड़ने के लिए घर के बाहर की कुंडी लगाकर चाची को फोन कर दिया। इस बीच आरोपी छत से कूदकर भाग गया। बेटे की बात सुनकर वह घर की ओर भागी तो आरोपी रास्ते में मिला और गलती मनाने लगा। इसकी शिकायत उसने डायल 112 पर की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इधर बुधवार हुई घटना से बेटी क्षुब्ध थी और बृहस्पतिवार सुबह उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने बेटी को मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उसकी मां भी मेडिकल कालेज पहुंच गई। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



पत्नी से मनमुटाव पर हो चुका आरोपी का तलाक
आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू कार चालक है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के कारण वह वीरेंद्र को छोड़कर मायके में रह रही थी। लंबी पंचायत के बाद भी मतभेद दूर न होने पर पंचायत में करीब 10 दिन पहले वीरेंद्र का तलाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका यह है कहना
परिजनाें की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जबकि छात्रा की मौत हो गई है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के ब्यान के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएगी। अजय श्रोत्रिय, क्षेत्राधिकारी मोंठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed