{"_id":"6a4cd86fcc68ba66c60a5a32","slug":"jhansi-up-police-constable-dies-of-electrocution-had-come-to-the-village-on-leave-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करंट से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, छुट्टी पर आए थे गांव, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करंट से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, छुट्टी पर आए थे गांव, तीन साल पहले हुई थी शादी
Tue, 07 Jul 2026 04:14 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
सकरार निवासी रूपेंद्र कुशवाहा बांदा जिले में सिपाही के पद पर तैनात थे। सबमर्सिबल के बिजली उपकरण में तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट से सिपाही की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सकरार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढौडा में छुट्टी पर घर आए उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। सबमर्सिबल के बिजली उपकरण में तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल सकरार ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत ढौडा निवासी रूपेंद्र कुशवाहा पुत्र प्रदीप कुशवाहा उत्तर प्रदेश पुलिस में बांदा जिले की पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। रविवार को घर में लगे सबमर्सिबल के बिजली उपकरण में तार जोड़ते समय अचानक करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह घर के अंदर से उछलकर मुख्य गेट के बाहर जा गिरे। बाहर बैठे परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सकरार पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
तीन वर्ष पहले हुई थी शादी, छह माह का है बेटा
परिजनों के अनुसार रूपेंद्र की शादी तीन वर्ष पूर्व उल्दन थाना क्षेत्र के धवारी गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। उनका छह माह का एक बेटा है। पति की असामयिक मौत से पत्नी बेसुध है, जबकि मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद संभाला था पूरे परिवार का जिम्मा
ग्राम प्रधान साहब सिंह ने बताया कि करीब सात-आठ वर्ष पहले सर्पदंश से रूपेंद्र के पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी रूपेंद्र के कंधों पर आ गई थी। परिवार के पास अधिक कृषि भूमि भी नहीं है। नौकरी मिलने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को फिर संकट में डाल दिया। परिवार में उनकी माता, एक भाई और दो बहनें हैं।
मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ थे रूपेंद्र
रूपेंद्र के साथी सिपाही कृष्णकांत अहिरवार, जो बांदा में तैनात हैं, ने बताया कि रूपेंद्र वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे। वह मिलनसार, व्यवहारकुशल और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।
बांदा पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बांदा पुलिस ने सिपाही रूपेंद्र कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।