फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Uncle and nephew riding a bike died on the highway, dragged for 200 meters by a truck driver

Jhansi: हाईवे पर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, ट्रक चालक ने 200 मीटर तक घसीटा, शव की हालत देख कांप उठा कलेजा

Fri, 15 May 2026 10:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 10:02 PM IST
सार

झांसी-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद डाला। दोनों ट्रक के चक्के में फंस गए थे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक दोनों को करीब 200 मीटर दूर घसीट ले गया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Uncle and nephew riding a bike died on the highway, dragged for 200 meters by a truck driver
सुमित व वीर बहादुर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी-कानपुर हाइवे पर चिरगांव बाइपास के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद डाला। दोनों ट्रक के चक्के में फंस गए थे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक दोनों को करीब 200 मीटर दूर घसीट ले गया। इससे दोनों के शरीर के चिथड़े हो गए। यह लोमहर्षक दृश्य देख वहां मौजूद हर किसी का कलेजा कांप उठा। चक्के में बाइक फंस जाने से चालक आखिरकार ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन


मोंठ के गोपालपुरा गांव निवासी सुमित अहिरवार (50) पुत्र गुटई शुक्रवार सुबह अपने भतीजे वीर बहादुर (28) पुत्र शंभु के साथ सब्जी खरीदने चिरगांव बाजार गया था। सब्जी खरीदकर दोनों घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह चिरगांव बाइपास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर उनकी बाइक ट्रक के चक्के में फंस गई। बाइक फंसने के बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका। वहां खड़े लोगों ने शोर मचाया लेकिन, वह रफ्तार में ट्रक भागने लगा। करीब 200 मीटर तक बाइक को घसीट ले गया। सुमित एवं वीर बहादुर भी उसमें फंसे रह गए। बाइक जब ट्रक से अलग नहीं हुई, तब चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग वहां जमा हो गए। हादसे में दोनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सुमित का शव कुचलकर कई टुकड़े में बंट गया। सिर, हाथ, पांव कई टुकड़ों में होकर पड़ा था वहीं, वीर बहादुर का शव भी क्षतिग्रस्त हो गया था। यह भयावह दृश्य देकर वहां मौजूद हर किसी के रोंगटे कांप उठे। परिवार के लोग भी शव का बुरा हाल देख अचेत हो गए। पुलिस को भी शव के टुकड़े जमा करने में खासी मुश्किल हुई। एसपी (आरए) डा.अरविंद कुमार का कहना है कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन पहले तय हुई थी वीर बहादुर की शादी
तीन भाई बहनों में सबसे छोटा वीर बहादुर प्राइवेट काम करता था। उसकी मां शीला की 20 साल पहले मौत हो चुकी। परिजनों ने दो दिन पहले ही उसकी शादी तय की थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया वहीं, सुमित कंपाउंडर था। गांव में जाकर लोगों का उपचार करता था। जिस जगह हादसा हुआ, उसके पास ही सुमित घर भी बनवा रहा था। सुमित के इकलौते बेटे राघवेंद्र की 15 साल पहले मौत हो गई। परिवार में पत्नी रामश्री एवं एक बेटी रागिनी है। पिछले साल ही उसने उसकी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed