फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two years ago, the electricity supply to the rest house in MP was cut off.

Jhansi: दो साल पहले कट गई थी एमपी के रेस्ट हाउस की बिजली, लाखों का बिल न जमा करने पर की गई थी कार्रवाई

Wed, 26 Nov 2025 02:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 26 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

ग्वालियर-झांसी हाईवे के पास 34 बीघा जमीन में बने मध्य प्रदेश के रेस्ट हाउस की बिजली बिल जमा न होने के कारण झांसी की विद्युत वितरण कंपनी ने काट दी थी।

विज्ञापन
Jhansi: Two years ago, the electricity supply to the rest house in MP was cut off.
एमपी रेस्ट हाउस - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्वालियर-झांसी हाईवे के पास 34 बीघा जमीन में बने मध्य प्रदेश के रेस्ट हाउस की बिजली बिल जमा न होने के कारण झांसी की विद्युत वितरण कंपनी ने काट दी थी। करीब दो साल से रोशनी की व्यवस्था नहीं है न ही पंखा-कूलर व एसी चल पा रहे हैं। लिहाजा यहां अतिथियों के रुकने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


आरओबी के पास स्थित अरबों की जमीन पर भले ही लोक निर्माण विभाग मप्र का कब्जा है लेकिन इस जमीन पर बने रेस्ट हाउस में अब अंधेरा छाया रहता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों ही इसे अपनी जमीन होने का दावा कर रहे हैं लेकिन करीब दो साल से इस रेस्ट हाउस की बिजली कटी हुई है। बिजली बिल के रूप में करीब ढाई लाख रुपये मप्र के लोक निर्माण विभाग को अदा करना है। कनेक्शन न होने के कारण रात में यहां मुख्य द्वार से लेकर रेस्ट हाउस तक अंधेरा पसरा रहता है। बिना बिजली के वाटर पंप भी नहीं चल पाता इसलिए पानी का भी प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जो अधिकारी (अतिथि) आते हैं वे दिन में रुककर चले जाते हैं। रात में रुकने की कोई सुविधा नहीं है। अंधेरा होने के कारण सांप, बिच्छू व अन्य जहरीले जीव जंतुओं का यहां डेरा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग दतिया के कार्यपालन यंत्री आदित्य कुमार सोनी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed