{"_id":"6a659a68527c36deb005bf6f","slug":"jhansi-two-trucks-collided-head-on-on-the-one-way-diversion-of-the-jhansi-lalitpur-highway-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसा: वन-वे डायवर्जन के चलते आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चार घायल, 10 किमी लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसा: वन-वे डायवर्जन के चलते आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चार घायल, 10 किमी लगा लंबा जाम
Sun, 26 Jul 2026 11:01 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:01 AM IST
सार
दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर यातायात को एनएच-26 झांसी-ललितपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया, जहां भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर ग्राम बनगांव के पास रविवार तड़के वन-वे डायवर्जन पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर यातायात को एनएच-26 झांसी-ललितपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया, जहां भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दो चालकों की हालत गंभीर
हाईवे पर मेंटेनेंस कार्य के चलते एक लेन बंद थी और दूसरी लेन से दोनों दिशाओं का यातायात वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान रविवार तड़के करीब 2:30 बजे ललितपुर की ओर से आ रहे ट्रक की सामने से आ रहे कंटेनर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक कल्लू यादव (26) पुत्र दयाशंकर यादव निवासी तोड़ी ब्लॉक बार, जिला ललितपुर का पैर कट गया, जबकि क्लीनर कमल सिंह पुत्र देशराज सिंह घायल हो गया। वहीं कंटेनर चालक मुहम्मद शैफ (26) पुत्र मुश्ताक निवासी मेवाड़ (राजस्थान) के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कंटेनर के क्लीनर मुहम्मद कैफ (32) पुत्र इस्माइल निवासी मेवाड़ (राजस्थान) भी घायल हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस यातायात सुचारु कराने में जुटी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन पांडे ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा मशीन की मदद से हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय मौके पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम थे। उनका कहना है कि पुलिस सुबह करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची, जिससे कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चकरपुर चौकी प्रभारी नीरज राजपूत ने बताया कि मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन