फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two friends riding a bike died in a road accident, a third was injured.

Jhansi: अगले माह होनी थी शादी, बर्थडे के दिन तोड़ा दम, सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत; तीसरा घायल

Thu, 16 Apr 2026 09:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Apr 2026 09:57 PM IST
सार

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक का उसी दिन बर्थडे था और अगले माह शादी होनी तय थी। दुर्घटना में घायल तीसरे दोस्त का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Two friends riding a bike died in a road accident, a third was injured.
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत।

विस्तार

मध्य प्रदेश के करैरा कस्बे में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल झांसी के बाइक सवार दो दोस्तों की बुधवार मौत हो गई। जबकि, तीसरा घायल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीनों घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया था। यहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, आदित्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आदित्य का बुधवार को जन्म दिन था और उसकी अगले माह शादी थी। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बर्थडे की दिन मौत, अगले माह थी शादी
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रहने वाले आदित्य नामदेव (21) रक्सा टोल प्लाजा पर काम करता था और लवकुश (20) भोजला स्थित स्कूल की गाड़ी चलाता था। मंगलवार शाम को दोनों अपने दोस्त राममिलन के साथ बाइक से झांसी से सटे मध्य प्रदेश के करैरा कस्बा गए थे। जहां तीनों सड़क हादसे के शिकार बन गए। इसमें लवकुश व आदित्य की हालत गंभीर थी, जबकि राममिलन घायल था। राममिलन ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर बताया कि वह सभी इलाज के लिए मेडिकल कालेज आ रहे हैं। सूचना पाकर सभी के परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में आदित्य को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। आदित्य के चाचा गजेंद्र ने बताया कि आदित्य का 15 अप्रैल को जन्मदिन था और अगले माह शादी होनी थी।
विज्ञापन


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
करैरा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। घरवाले घायलों को झांसी ले गए थे। जहां दो युवकों की मौत हो गई। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान बेटों के खोने से परिजनों का बुरा हाल
लवकुश व आदित्य के खोने के गम से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आदित्य दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। जबकि पिता नरेंद्र मजूदरी करते हैं। वहीं लवकुश दो भाईयों में था। बड़ा भाई गजेंद्र है और पिता अजब सिंह भरारी फार्म में संविदाकर्मी है। बहन कृष्णा की दो साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed