फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two bookies involved in betting in Indore were arrested by the police.

झांसी: इंदौर में सट्टा खिलवाने वाले दो सट्टेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े, छह महीने से चल रहे थे वांछित

Sun, 09 Nov 2025 09:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 09 Nov 2025 09:39 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के उनाव गेट बाहर स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी विकास साहू एवं खंडेराव गेट अंदर निवासी हर्षवर्धन इंदौर में दर्ज सट्टेबाजी के एक मामले में पिछले करीब छह महीने से वांछित थे। इंदौर से भागकर दोनों झांसी आ गए थे।
 

विज्ञापन
Jhansi: Two bookies involved in betting in Indore were arrested by the police.
इंदौर में वांछित चल रहे दो सट्टेबाज पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सट्टा खिलवाने के मामले में वांछित दो युवकों को कोतवाली एवं इंदौर पुलिस ने दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस अपने साथ इंदौर ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के उनाव गेट बाहर स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी विकास साहू एवं खंडेराव गेट अंदर निवासी हर्षवर्धन इंदौर में दर्ज सट्टेबाजी के एक मामले में पिछले करीब छह महीने से वांछित थे। इंदौर से भागकर दोनों झांसी आ गए थे।
विज्ञापन


अब झांसी से ही सट्टेबाजी का काम कर रहे थे। दोनों का सुराग लगाने पर इंदौर पुलिस शुक्रवार को झांसी आ गई। पुलिस के यहां तक पहुंचने की भनक सट्टेबाजों को नहीं लग सकी। कोतवाली पुलिस के साथ इंदौर पुलिस ने दोनों के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के लिए उनको कोतवाली लाया गया। कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक, जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इंदौर पुलिस उसे लेकर यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed