{"_id":"6aa9fd18f6f6a5511d04d486","slug":"jhansi-truck-rams-into-stationary-dumper-on-highway-one-dead-seven-injured-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाईवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाईवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल
Wed, 16 Sep 2026 07:51 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:51 AM IST
सार
हादसा तड़के सुबह हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रक में लदी दो गाय और दो भैंसों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सेसा के पास बुधवार तड़के खड़े डंपर में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे में ट्रक में लदी दो गाय और दो भैंसों की भी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 4:52 बजे हुआ। कानपुर की ओर से झांसी जा रहे ट्रक ने हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में सवार वीर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी मड़ैया, थाना करारिया, जिला विदिशा की मौके पर मौत हो गई। वह ट्रक के अंदर फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने प्रयास शुरू किया।
यह हुए घायल
हादसे में ट्रक चालक निर्दोष पुत्र छेदीलाल निवासी मोतीनगर, थाना कोतवाली उन्नाव, जिला उन्नाव के अलावा वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह निवासी मड़ैया, थाना कसाची, जिला रायसेन, रंजीत सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी बड़नपुरा, सौरभ मीना पुत्र तुलसीराम, दीवान जैन पुत्र उधम सिंह, वचन सिंह मीणा पुत्र उधम सिंह, सभी निवासी जिला विदिशा तथा अनिल पुत्र कल्लू निवासी निमातेपुर, थाना सर्देपुर, जिला उन्नाव घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया।
विज्ञापन
ट्रक में थी गाय और भैंस
ट्रक में नौ गाय और तीन भैंस लदी थीं। ये पशु छपिया बाजार, गोरखपुर से विदिशा ले जाए जा रहे थे। हादसे में दो गाय और दो भैंसों की ट्रक के अंदर ही मौत हो गई। उन्हें भी निकालने का प्रयास किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौजूद रही। पुलिस ने दोनों लेन का आवागमन एक तरफ से चालू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई।