फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Transport Department impounds nine school vehicles and issues challans to six

Jhansi: परिवहन विभाग ने नौ स्कूली वाहन पकड़े, छह का चालान, सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत चला चेकिंग अभियान

Sat, 22 Aug 2026 07:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Aug 2026 07:51 PM IST
सार

जांच के दौरान कई ऐसे निजी वाहन मिले, जिनका स्कूली वाहन के रूप में पंजीकरण नहीं था और न ही उनके पास बच्चों के परिवहन के लिए आवश्यक परमिट था।

विज्ञापन
Jhansi: Transport Department impounds nine school vehicles and issues challans to six
परिवहन विभाग कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देश पर चल रहे ''मिशन सेफ फ्यूचर 2.0'' अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली बच्चों के परिवहन में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों को थाने में निरुद्ध कराया गया, जबकि छह वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम हेमचंद्र सिंह गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) डॉ. सुजीत सिंह और यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल की संयुक्त टीम ने सुबह व दोपहर के समय विभिन्न विद्यालयों के बाहर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई ऐसे निजी वाहन मिले, जिनका स्कूली वाहन के रूप में पंजीकरण नहीं था और न ही उनके पास बच्चों के परिवहन के लिए आवश्यक परमिट था। इनमें मारुति वैन, ईको, टैम्पो-टैक्सी और ई-रिक्शा शामिल रहे।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि आगे भी औचक अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने स्कूल आने-जाने वाले छात्रों के वाहन चालकों को नियमानुसार स्कूल परमिट कराने की हिदायत दी। साथ ही, विद्यालय प्रबंधनों से कहा गया है कि वे ऐसे निजी वाहनों से आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को नियमों की जानकारी दें। इसके अलावा, विद्यार्थियों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से विद्यालय आने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ डॉ. सुजीत सिंह ने जनपद के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाली बसों, टैक्सियों, मैक्सी, ऑटो-रिक्शा, दोपहिया और गैर-व्यावसायिक वाहनों का पूरा विवरण तैयार करें। इन वाहनों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर ''जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति'' की बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed