{"_id":"607f27418ebc3ee1c270a05e","slug":"jhansi-tractor-and-car-collied-two-died-jhansi-news-jhs1935544174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टहरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बघैरा के पास मंगलवार की रात दस बजे के करीब ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने गुरसराय सीएचसी पहुंचाया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग मदद में जुट गए। क्षतिग्रस्त कार से लोगों को निकाला गया। उसमें चार लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिए। घटना की जानकारी उनके घरवालों को दी। जानकारी मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया।
ग्राम स्यावरी, कोटरा थाना मऊरानीपुर निवासी मनोज (32) व संजू (40) कार से दो अन्य साथियों के साथ टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्लावारी में रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम लोंडी-बघैरा के बीच में सामने से
आ रहे ट्रैक्टर ने कार में कार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में आगे बैठे मनोज तथा संजू की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो अन्य साथी घायल हो गए। जोरदार आवाज होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। अंधेरा होने के बाद भी सभी लोग मदद में जुट गए। गांववालों ने पुलिस को भी तुरंत सूचना दी। कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला गया। दो लोगों में कोई हरकत नहीं थी। गांववालों ने उनको सांस देने की भी कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे टहरौली थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस के साथ पहुंचे। घायलों को डायल 100 से गुरसराय अस्पताल पहुंचाया गया।