फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi tops in the state in terms of sprinkler irrigation

Jhansi News: स्प्रिंकलर सिंचाई के मामले में प्रदेश में टॉप पर झांसी

Fri, 26 Jan 2024 02:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 26 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Jhansi tops in the state in terms of sprinkler irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्प्रिंकलर से सिंचाई के मामले में झांसी के किसान प्रदेश में आगे रहे हैं। जिले में अब तक तीन हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर स्प्रिंकलर और ड्रिप तकनीक से सिंचाई की जा रही है। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। अभी चार हजार हेक्टेयर जमीन पर इस पद्धति से सिंचाई शुरू करानी है।
कम पानी में किसानों को अच्छी पैदावार मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लागू किया गया है। योजना को लेकर उद्यान विभाग ने किसानों के साथ मिलकर तेजी से काम शुरू किया। इसका परिणाम हुआ कि महज चार माह में प्रदेश के सभी जिलों में से सबसे अधिक 2300 किसानों की तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर 3.3 करोड़ रुपये की लागत से ड्रिप, मिनी और पोर्टेबल स्प्रिंकलर स्थापित कर दिए गए। विभाग ने इसे सात हजार हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्प्रिंकलर और ड्रिप तकनीक की स्थापना के मामले में झांसी शीर्ष पर है, तो वहीं, चित्रकूट दूसरे, बांदा तीसरे, महोबा चौथे और जालौन पांचवें और ललितपुर छठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

---------
फोटो ::
वर्जन
चार माह में 2300 किसानों की तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर स्प्रिंकलर की स्थापना की गई है। झांसी योजना लागू करने के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। लक्ष्य है कि स्प्रिंकलर सिंचाई का दायरा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रशांत सिंह, राजकीय उद्यान अधीक्षक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed