फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Today is the last date for filing SIR claims and objections.

Jhansi: एसआईआर दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, बिना मैपिंग वाले वोटरों की सुनवाई 27 तक होगी

Fri, 06 Feb 2026 06:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 06 Feb 2026 06:53 AM IST
सार

बिना मैपिंग वाले जनपद के 1.34 लाख मतदाता के साक्ष्य प्रस्तुत करने और मैपिंग वाले 2.38 लाख वोटरों की त्रुटियों को सुधारने के लिए सुनवाई 27 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन
Jhansi: Today is the last date for filing SIR claims and objections.
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत फॉर्म-6, 7 और 8 भरकर दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि शुक्रवार है। हालांकि, बिना मैपिंग वाले जनपद के 1.34 लाख मतदाता के साक्ष्य प्रस्तुत करने और मैपिंग वाले 2.38 लाख वोटरों की त्रुटियों को सुधारने के लिए सुनवाई 27 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में 2003 की सूची से बिना मैपिंग वाले 134462 वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, वे ईआरओ के पास 27 फरवरी दावे-आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। ये एईआरओ के पास खुद आएंगे या प्रतिनिधि भेज सकते हैं। इन्हें 13 बिंदुओं पर साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा जनपद में 238107 मैपिंग वाले ऐसे मतदाता, जिनके नाम, पता, आयु आदि में विसंगति है, उनकी सुनवाई बीएलओ बूथ पर 27 फरवरी तक करेंगे। इन्हें नोटिस जारी किए जाने लगे हैं। आठ मार्च को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी से तीन फरवरी तक दावे-आपत्तियों से संबंधित प्रारूप नौ, 10, 11, 11ए और 11बी को रोजाना राजनीतिक दलों के लिए बनाए सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन



सूची उपलब्ध कराने में राजनीतिक दल सुस्त
संभाजन के बाद नए बूथों के अनुसार पार्टियों की ओर से बीएलए की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था। मगर बीजेपी ने मऊरानीपुर और गरौठा और कांग्रेस ने झांसी विधानसभा क्षेत्र की संशोधित सूची उपलब्ध कराई है। अन्य दलों ने नए बूथों के अनुसार बीएलए की सूची उपलब्ध नहीं कराई है। जबकि राजनीतिक दलों के बीएलए द्वारा मतदाताओं से फॉर्म-6, 7 और 8 भरवाकर बीएलओ को प्राप्त कराने की सूचना रोजाना आयोग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed