फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three smugglers caught with 12.25 kg of cannabis

Jhansi: सवा बारह किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़े, स्टेशन के पास जीआरपी ने दबोचा

Sun, 05 Jul 2026 11:26 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

तीनों संभलपुर से गांजा लेकर झांसी आए थे। इसी दरम्यान तीनों जीआरपी के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
Jhansi: Three smugglers caught with 12.25 kg of cannabis
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

जीआरपी ने तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा बारह किलो गांजा बरामद किया है। तीनों गांजा तस्कर संभल जाने के लिए झांसी में उतरे थे। जीआरपी ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान वरिष्ठ खंड अभियंता (विद्युत) टीएल कार्यालय के समीप तीन युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर घूमते दिखे। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर 12.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए गांजा तस्कर विपुल रजक, रितेश कुमार व आशुतोष तिवारी वर्तमान में नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में रहकर तस्करी कर रहे थे। जबकि, विपुल व रितेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और आशुतोष बलिया का रहने वाला है। तीनों संभलपुर से गांजा लेकर झांसी आए थे। इसी दरम्यान तीनों जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed