{"_id":"69e30a3a855316f3b00a9efe","slug":"jhansi-three-shops-burnt-to-ashes-due-to-a-massive-fire-in-mauranipur-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी
Sat, 18 Apr 2026 10:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:06 AM IST
सार
दमेले इंटर कॉलेज के पास हुए अग्निकांड में दुकानें जलकर खाक हो गई है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दमेले इंटर कॉलेज के पास दुकानों में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली इलाके के दमेले इंटर कॉलेज के पास बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासन व दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने दमेले इंटर कॉलेज के समीप स्थित दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देखी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा कि तीन दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।
आग बुझाते दमकल विभाग कर्मचारी...
आग बुझाते दमकल विभाग कर्मचारी...