फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thieves strike Sunfran Ashok City; caught on CCTV cameras.

Jhansi: सनफ्रान अशोक सिटी में चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद, पुलिस के पहुंंचने पर भागे

Tue, 07 Jul 2026 09:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 07 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

पुलिस के पहुंचने पर संदिग्ध युवक एच ब्लॉक से भागकर डी-138 के पास टूटी हुई बाउंड्री के रास्ते अंदर घुसे और एम ब्लॉक की ओर चले गए। यहां से टूटी हुई बाउंड्री से कूदकर निकल भागे।

विज्ञापन
Jhansi: Thieves strike Sunfran Ashok City; caught on CCTV cameras.
सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज, कॉलोनी

विस्तार

सनफ्रान अशोक सिटी में रविवार देर-रात कुछ अज्ञात चोर आ घुसे। पहनावे से वह सभी कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य लग रहे थे। सबसे पहले चोर एच ब्लॉक में घुसे। यहां चोरों को देख गार्ड ने अन्य ब्लॉक के गार्डों को अलर्ट कर दिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने बताया रविवार रात करीब 12 बजे एच ब्लॉक में पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। सभी केवल कच्छा-बनियान पहने हुए थे। उनके हाथों में गुलेल थी। कॉलोनी के कुत्तों को गुलेल से निशाना बना रहे थे, ताकि वह भौंक न सके। संदिग्ध युवकों की सूचना पर वह भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर संदिग्ध युवक एच ब्लॉक से भागकर डी-138 के पास टूटी हुई बाउंड्री के रास्ते अंदर घुसे और एम ब्लॉक की ओर चले गए। यहां से टूटी हुई बाउंड्री से कूदकर निकल भागे। मौके से बाउंड्री के अंदर चप्पल और जूते भी बरामद हुए। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed