{"_id":"68ad5858052214f2ef02da66","slug":"jhansi-thief-steals-woman-s-bag-from-bank-and-takes-away-rs-24-600-incident-captured-on-cctv-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बैंक से महिला का बैग चोरी, स्वयं सहायता समूह के रखे थे 24,600 रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बैंक से महिला का बैग चोरी, स्वयं सहायता समूह के रखे थे 24,600 रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Tue, 26 Aug 2025 12:17 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:17 PM IST
सार
महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक सखी के रूप में कार्यरत है। उनके अधीन आठ गांव के कुल 48 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनका लेन-देन का कार्य वह करती है।
विज्ञापन
पीड़िता राखी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार दोपहर एक महिला का बैग अज्ञात चोर उठा ले गया। बैग में 24,600 रुपये नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दिया है।
थाना मोंठ के ग्राम रेव निवासी राखी राजा ने बताया कि वह ग्राम स्तर पर संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक सखी के रूप में कार्यरत है। उनके अधीन आठ गांव के कुल 48 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनका लेन-देन का कार्य वह करती है। सोमवार को वह घर से ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची। यहां कुछ महिला स्वयं सहायता समूहों की सीसीएल संबंधी फाइलें लंबित थीं, जिन पर निस्तारण के लिए उन्हें कार्य करना था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक पिट्टू बैग था। जिसमें 24,600 रुपये नकद रखे हुए थे। वह बैग को बैंक के अंदर एक टेबल पर रखकर काउंटर पर खड़ी होकर काम करने लगी। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर बैग उठा ले गया। जब महिला को इसका अहसास हुआ तो बैग गायब हो चुका था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मोठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक युवक बैग उठाकर जाते हुए कैमरे में कैद मिला। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चोर की तलाश तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी है।