{"_id":"68ab0bd07ac8b5ff7306146d","slug":"jhansi-thief-arrested-with-valuables-29-cases-registered-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कीमती सामान के साथ चोर गिरफ्तार, 29 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कीमती सामान के साथ चोर गिरफ्तार, 29 मामले हैं दर्ज
Sun, 24 Aug 2025 06:26 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:26 PM IST
सार
पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किये हैं।
विज्ञापन
आरोपी आन्नद के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है इसके पास से नकदी और पूर्व में चुराए गए सामान बाइक और तमंचा बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस पर जनपद में 29 मामले दर्ज हैं।
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम 24 वर्षीय आनंद अहिरवार पुत्र चन्द्रशेखर अहिरवार ग्राम महुआ खेरा थाना समथर का बताया गया है। पुलिस ने सोने की टिकिया डिब्बी सहित, 27 हजार रूपये नगद, जनपद जालौन उरई से चोरी की गयी एक मोटर साइकिल (UP92 AM2043) व एक देशी तमंचा, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। इस शातिर पर जिला के विभिन्न थानों पर चोरी से सम्बन्धित कुल 29 मामले पंजीकृत हैं।