फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: There will be a title clash between Lucknow and Gorakhpur

Jhansi: लखनऊ और गोरखपुर के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, सेमीफाइनल में सहारनपुर और झांसी को मिली शिकस्त

Tue, 13 Dec 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Dec 2022 07:13 PM IST
सार

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और मेजबान झांसी मंडल की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में शुरुआती नौवें मिनट में गोरखपुर की गिन्नी एबी ने, 29वें मिनट में वंदना पटेल ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
Jhansi: There will be a title clash between Lucknow and Gorakhpur
मैच जीतने के बाद विजेता टीम की खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अमर उजाला और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें लखनऊ ने सहारनपुर को और गोरखपुर ने झांसी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ और सहारनपुर मंडल की टीमों में हुआ। मुकाबले में लखनऊ मंडल की खिलाड़ी खुशी ने छठवें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं खिलाड़ी खुशी ने 24वें, 25वें तथा 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई। लखनऊ टीम की खिलाड़ी पूजा, भारती, श्रद्धा ने एक-एक गोल किया। वहीं सहारनपुर मंडल की खिलाड़ी मीना देवी ने एक गोल किया। मुकाबले में लखनऊ मंडल की टीम ने 7-1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर और मेजबान झांसी मंडल की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में शुरुआती नौवें मिनट में गोरखपुर की गिन्नी एबी ने, 29वें मिनट में वंदना पटेल ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं खिलाड़ी पूर्णिमा यादव ने 31वें, 51वें तथा 49वें मिनट में गोल किए। इसके साथ ही लखनऊ टीम की खिलाड़ी पुष्पांजलि ने खेल के 38वें मिनट में गोल कर किए। झांसी मंडल की ओर से एकमात्र गोल कोमल रानी ने किया। गोरखपुर मंडल की टीम ने झांसी मंडल को 6-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले के दौरान ब्रिगेडियर आर सत्यनारायण मुख्य अतिथि तथा कर्नल एंटोनी जोसफ, कर्नल सी निवास वी, मेजर जयकांत शुक्ल, मेजर आर द्रविड़, डॉ. रोहित पांडे विशिष्ट अतिथि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed