फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: There was a stir after the bodies of two newborn babies were found in a drain near Laxmital.

Jhansi: लक्ष्मीताल के पास नाले में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कंप, पॉलीथिन में पैक कर फेंका गया

Sat, 22 Nov 2025 02:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Nov 2025 02:03 PM IST
सार

शनिवार दोपहर लक्ष्मी ताल के पास बने नाले में दो नवजात शिशुओं के शव मिले हैं। काले रंग की दो पॉलीथिन के अंदर दोनों को बंद करके फेंका गया था। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का का शव है। प्रसव के तुरंत बाद ही उन दोनों को यहां फेंका गया।

विज्ञापन
Jhansi: There was a stir after the bodies of two newborn babies were found in a drain near Laxmital.
नवजात, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शनिवार दोपहर लक्ष्मी ताल के पास बने नाले में दो नवजात शिशुओं के शव मिले हैं। काले रंग की दो पॉलीथिन के अंदर दोनों को बंद करके फेंका गया था। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का का शव है। प्रसव के तुरंत बाद ही उन दोनों को यहां फेंका गया।
विज्ञापन


सफाई के दौरान कर्मचारी ने पहले एक पॉलीथिन को निकाला। इसके लगभग 5 मिनट बाद बहते हुए दूसरी पॉलीथिन पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल निगम के कर्मचारी वृंदावन रायकवार ने बताया सीवरेज पंपिंग स्टेशन के बगल में नाले के अंदर जाल लगा है। जहां पर नाले का सारा कचरा फंस जाता है। इसी नाले में दोनों शव बहते हुए आए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इस नाले में 20 से 25 कॉलोनी है। अब किसने शिशुओं को फेंका, यह मालूम नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका मृत्यु के उपरांत फेंका गया अथवा जीवित रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed