फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The wind coming from the mountains increased the chill at night.

Jhansi: पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा ने रात में बढ़ाई सिहरन, अधिकतम पारा हुआ 25 और न्यूनतम 12 डिग्री

Tue, 25 Nov 2025 12:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 25 Nov 2025 12:16 PM IST
सार

पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा ने वातावरण में ठंडक बढ़ा दी है। खासकर तड़के और दिन ढलने के बाद सिहरन बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 

विज्ञापन
Jhansi: The wind coming from the mountains increased the chill at night.
सर्दी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा ने वातावरण में ठंडक बढ़ा दी है। खासकर तड़के और दिन ढलने के बाद सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार-पांच दिन आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा एक से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। सोमवार को अधिकतम पारा 26.5 डिग्री और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों को सलाह दी कि बीज की बोआई जल्द और सीडड्रिल से लाइन में करें। इससे जमाव अच्छा होता है। खरपतवार नियंत्रण में आसानी होती है। हवा, प्रकाश और पोषक तत्वों के लिए स्पर्धा कम होती है। इससे फसल उत्पादन अच्छा होता है। दलहन, तिलहन और खाद्यान्न फसलों की बोआई से पूर्व बीज उपचार जरूर करें। कहा कि गेहूं बोआई के लिए उपयुक्त समय है। अत: पर्याप्त नमी की अवस्था में बोआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed