{"_id":"68f086f0747c8d52910e42ee","slug":"jhansi-the-threat-of-dengue-stings-is-increasing-the-number-has-risen-to-49-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: डेंगू के डंक का बढ़ता जा रहा खतरा, दो रोगियों में पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: डेंगू के डंक का बढ़ता जा रहा खतरा, दो रोगियों में पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 49
Thu, 16 Oct 2025 11:17 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:17 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी लैब में रोजाना 50-55 रोगियों के ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को सिविल लाइन और बबीना कैंट के एक-एक रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विस्तार
मौसम बदलने से डेंगू के मच्छर का खतरा बढ़ने लगा है। बुधवार को दो रोगियों में इसकी पुष्टि हुई है। इससे अब तक मिले डेंगू के रोगियों की संख्या 49 हो गई है।
मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे अधिकांश जगह कूलर बंद हो गए हैं मगर इनमें भरा पानी साफ नहीं किया है। इसके अलावा, घरों की छत, टंकियों आदि जगह पर पानी भरा होने की वजह से मच्छरों का खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के रोगियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी लैब में रोजाना 50-55 रोगियों के ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को सिविल लाइन और बबीना कैंट के एक-एक रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
वहीं, सोमवार को जिला अस्पताल के नजदीक रहने वाले दो लोग और बबीना कैंट के एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि बुधवार को दो रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।