फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The sky reverberated with the roar of a fighter plane, the rumble continued for seven minutes.

Jhansi: फाइटर प्लेन की गर्जना से गूंजा उठा आसामान, सात मिनट तक गूंजती रही गड़गड़ाहट

Mon, 09 Feb 2026 10:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 09 Feb 2026 10:20 PM IST
सार

झांसी से बबीना, रक्सा तक इसकी तेेज गर्जना सुनाई पड़ी। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम लोग अपनी छतों पर जमा हो गए। खास तौर पर युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: The sky reverberated with the roar of a fighter plane, the rumble continued for seven minutes.
मिराज फाइटर जेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोमवार को दो बार झांसी के ऊपर से भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी। फाइटर प्लेन के काफी नीचे से उड़ान भरने से यह साफ नजर आ रहे थे। उनको देखकर बच्चे एवं युवा रोमांच से भर उठे। फाइटर प्लेन की तेज गर्जना से पूरा आसमान गूंज उठा। झांसी से बबीना, रक्सा तक इसकी तेेज गर्जना सुनाई पड़ी। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम लोग अपनी छतों पर जमा हो गए। खास तौर पर युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया वहीं, दिन में दो बार फाइटर प्लेन के उड़ान भरने को लेकर कई तरह की चर्चाएं रहीं। पुलिस अफसरों से भी फोन करके लोगों ने पूछा हालांकि पुलिस अफसरों ने नियमित अभ्यास होने की बात बताकर परेशान न होने की बात कही गई।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी आंशिका ने बताया कि रात करीब 8:02 बजे फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी। यह सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों ने वीडियो बनाया। यह प्लेन झांसी के आसामान का चक्कर काटकर लौट गया। इसके पहले सुबह करीब दस बजे भी इस विमान ने उड़ान भरी थी। रक्षा सूत्रों का कहना है कि ग्वालियर के पास महाराजपुर एयर फोर्स स्टेशन से राफेल समेत अन्य लड़ाकू विमान अक्सर अभ्यास के लिए उड़ते हैं। इस एयरबेस पर मिराज-2000 की तैनाती है जबकि राफेल अभ्यास, डिलीवरी एवं विशेष मिशन के दौरान ही आते हैं। ऐसे में मिराज-2000 के ही उड़ान भरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed