{"_id":"6aa0ca14615784e68c0e809d","slug":"jhansi-the-rainy-spell-may-remain-on-hold-for-another-two-days-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दो दिन और थमा रह सकता बारिश का दौर, 11 सितंबर से फिर हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दो दिन और थमा रह सकता बारिश का दौर, 11 सितंबर से फिर हो सकती है हल्की बारिश
Wed, 09 Sep 2026 09:55 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:55 AM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बनने से शुक्रवार से एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
सुबह के समय हल्की धूप निकली हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड में मानसून की सक्रियता में कमी आने से अगले दो दिन और बारिश नहीं होगी। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 11 सितंबर से फिर हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले हफ्ते झांसी में अच्छी बारिश देखने को मिली थी लेकिन सोमवार से वर्षा का दौर थम गया। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन झांसी में बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली। ऐसे में दिन का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी खिली रह सकती है। बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बनने से शुक्रवार से एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।