फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The mystery of the body found in pieces is not solved, police is dependent on social media

Jhansi: टुकड़ों में मिली लाश की नहीं सुलझी गुत्थी, युवती का सिर और हाथ अब भी गायब, पुलिस सोशल मीडिया के भरोसे

Mon, 18 Aug 2025 10:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की दस टीमें लाश की शिनाख्त नहीं कर सकीं हैं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पुलिस ने लोगों से इस मामले मदद की अपील की है।

विज्ञापन
Jhansi: The mystery of the body found in pieces is not solved, police is dependent on social media
कुआं जहां से युवती का टुकड़ों में शव में मिला है - फोटो : संवाद

विस्तार

टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुर गांव में युवती की मिली सिर कटी लाश का रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की आशंका के चलते वजाइना स्लाइड तैयार कराई गई। युवती की हत्या करके शरीर के नौ अलग-अलग टुकड़े किए गए। सात टुकड़े पुलिस ने बरामद कर लिए जबकि सिर एवं एक हाथ बरामद नहीं हो सका। पुलिस अब सोशल मीडिया के भरोसे है। इस संबंध में लोगों से अपील की गई है और मदद करने वाले को उचित ईनाम देने की बात की गई है। 
विज्ञापन


रविवार को भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। जिस कुएं से शरीर के अन्य टुकड़े बरामद हुए, उसे पंप लगाकर खाली कराया गया। करीब 30 फुट गहरे कुएं को खाली करने में बारह घंटे से अधिक समय लगा। लेकिन उसका एक हाथ बरामद हो सका। शिनाख्त के लिए पुलिस को सिर की तलाश है। आसपास के अन्य कुएं और तालाब भी तलाशे गए। युवती की शिनाख्त के लिए दस अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। स्वॉट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद चार दिन बाद भी कामयाबी हाथ नहीं आई। जिस जगह पर कुएं से शव बरामद हुआ, वहां आसपास आबादी नहीं है। गांववालों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई है। आसपास गुमशुदा भी तलाशे जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीले रंग ब्लाउज और हरे रंग की साड़ी मिली 

युवती के टुकड़ों में बंटे शव के साथ हल्के पीले, चमकीले रंग का ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी का टुकड़ा मिला है। इसमें फूल बने हैं। दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ है। नाखूनों में लाल रंग की नेल पॉलिश लगी हुई है। शव देखने पर उसको उम्र करीब 30-35 वर्ष की मालूम चल रही है। बुधवार को एक कुएं से उसकी सात टुकड़ों में कटी लाश बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed