फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The headless body could be identified on the sixth day, it is from Tikamgarh

Jhansi: छठे दिन हो सकी सिर कटी लाश की शिनाख्त, टीकमगढ़ की है रचना, पुलिस के हाथ लगे कई सुराग

Wed, 20 Aug 2025 11:28 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 20 Aug 2025 11:28 AM IST
सार

टीकमगढ़ के मैलवारा गांव से आए कुछ लोगों ने युवती की शिनाख्त की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ आए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: The headless body could be identified on the sixth day, it is from Tikamgarh
कुआं जिससे महिला का शव टुकड़ों में बरामद हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुर गांव में 13 अगस्त को कुएं से मिली सिर कटी युवती की लाश की आखिरकार मंगलवार को शिनाख्त हो गई। उसकी शिनाख्त टीकगमढ़ के मैलवारा गांव निवासी रचना के तौर पर हुई। उसके मायके वाले भी यहां पहुंच गए। पिछले पांच दिनों से युवती की शिनाख्त में परेशान पुलिस चप्पा चप्पा खंगाल रही थी। उसकी शिनाख्त के लिए स्वॉट समेत दस टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस टीम ने जालौन, ललितपुर, हमीरपुर से लेकर कानपुर तक गुमशुदा युवती के ब्योरे खंगाले लेकिन कामयाबी हाथ नहीं आई।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के आसपास भी उसकी शिनाख्त कराने की पुलिस ने कोशिश की। यहां से भी पुलिस को बैरंग हाथ लौटना पड़ा। पुलिस को युवती का सिर भी नहीं मिल रहा था। इस वजह से भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी। मंगलवार दोपहर टीकमगढ़ के मैलवारा गांव से आए कुछ लोगों ने युवती की शिनाख्त की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का अफसरों का कहना है है कि उसके सहारे हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। 13 अगस्त को किशोरपुरा गांव के एक कुएं से तीन टुकड़ों में युवती का शव बरामद हुआ था। इससे पूरे इलाके में सनसनी गई। युवती के सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, हाथ में आए सुराग की मदद से पुलिस आगे छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed