Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The half-burnt body found in Pathakarka turned out to be that of a Bundeli folk singer

Jhansi: पठाकरका में मिली अधजली लाश बुंदेली लोकगायिका की निकली, शिनाख्त मिटाने के लिए हत्या के बाद जलाया गया शव

Sat, 09 May 2026 05:35 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 09 May 2026 05:35 PM IST
सार

हत्या करने के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई। जिसमें विवाहिता का चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई है।

विज्ञापन
Jhansi: The half-burnt body found in Pathakarka turned out to be that of a Bundeli folk singer
लवली कुशवाहा की फाइल फोटो व घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग एवं पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उल्दन थाना के पठाकरका गांव के बाहर मिली विवाहिता की अधजली लाश की पहचान लोकगायिका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा के रूप में हुई है। पति ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गांव के बाहर सूनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई थी। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई थी। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टूकड़े बरामद हुए थे।
विज्ञापन


7 की शाम को गायब हुई थी
पीड़ित पति मोहन कुशवाहा के अनुसार उसकी 50 वर्षीय पत्नी लड़कुंवर उर्फ लवली कुशवाहा 7 तारीख गुरुवार से शाम से गायब थी। वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 8 तारीख दिन शुक्रवार को दोपहर बाद उसे जानकारी मिली कि पठाकरका में किसी अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस से संपर्क कर शव के पास मिली सामग्री से पहचान की तो उसकी पत्नी निकली। पति का कहना है कि साजिश के तहत उसकी पत्नी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में चल रहे हैं दो मामले
मृतका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा करीब 15 वर्षों से से बुंदेली लोकगीतों के गायन का काम करती थी। उसके दो मामले न्यायालय में चल रहे हैं। एक हत्या का केस है व दूसरे में वह गवाह है। वह जेल भी जा चुकी है। थाना प्रभारी उल्दन जय प्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed