फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The first convocation was held in a rented building in 1976, currently BU has spread over 185 acres

Jhansi: 1976 में किराये के भवन में हुआ था पहला दीक्षांत समारोह, वर्तमान में 185 एकड़ में फैल चुका है बीयू

Wed, 27 Aug 2025 02:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मंगलवार को अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करेगा। किराये के एक कमरे से शुरू हुआ विवि वर्तमान में 185 एकड़ में फैल चुका है।

विज्ञापन
Jhansi: The first convocation was held in a rented building in 1976, currently BU has spread over 185 acres
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह वर्ष 1976 में नंदनपुरा में किराये की इमारत में आयोजित किया गया था। इसमें तत्कालीन राज्यपाल एम. चेना रेड्डी और केंद्र सरकार के शिक्षा, समाज कल्याण एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नुरूल हसन भाग लेनें आए। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. भगवान दास माहौर को डी.लिट और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रघुनाथ विनायक धुलेकर को डॉक्टरेट ऑफ लॉ की उपाधि प्रदान की थी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मंगलवार को अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करेगा। किराये के एक कमरे से शुरू हुआ विवि वर्तमान में 185 एकड़ में फैल चुका है। बीयू के संकायाध्यक प्रो. मुन्ना तिवारी बताते हैं कि विवि के 50 वर्ष पूरे करने का सफरनामा तैयार करने के लिए जब पन्नों को पलटा गया तो काफी उत्साहित करने वाली जानकारियां मिली है, जिनको संकलित किया गया है।
विज्ञापन


185 एकड़ जमीन तक फैला विश्वविद्यालय

बुंदेलखंड महाविद्यालय में सन 1975 में एक कमरा किराये पर लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। जब कमरा छोटा पड़ने लगा तो तत्कालीन कुलपति प्रो. वाहिद यू मलिक ने नंदनपुरा में एफसीआई गोदाम के पास इमारत को किराये पर लिया। इसके बांद वर्ष 1976 में नंदनपुरा में विवि शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि विवि को एक वर्ष पूरा हो गया था, इसलिए दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। वर्ष 1986 तक विवि से कई महाविद्यालय जुड़ने लगे और इसका तेजी से विस्तार होने लगा। इसके बाद विवि प्रशासन ने कानपुर मार्ग पर 185 एकड़ जमीन ली और विवि को यहां शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed