{"_id":"69f6ef1b8252c12b690d799e","slug":"jhansi-the-effect-of-western-disturbance-will-continue-for-two-more-days-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दो दिन और रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दो दिन और रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार
Sun, 03 May 2026 12:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 03 May 2026 12:15 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार की दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। इससे कई जगहों पर पेड़ भी गिर पड़े। इसके अलावा जगह-जगह लगी होर्डिंग भी फट गई। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के आसार जताए हैं।
आंधी चलने और बदरी छाने से आम दिनों की तुलना में लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब आगामी दो दिन और देखने को मिल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार और सोमवार को दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है।