{"_id":"69fdc68e03dd89ee51082713","slug":"jhansi-the-discovery-of-a-half-burnt-body-of-a-woman-caused-a-stir-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खेत में पड़ा मिला विवाहिता का अधजला शव, घटनास्थल पर मिली खाली शराब की बोतल, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खेत में पड़ा मिला विवाहिता का अधजला शव, घटनास्थल पर मिली खाली शराब की बोतल, छानबीन में जुटी पुलिस
Fri, 08 May 2026 04:49 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 08 May 2026 04:49 PM IST
सार
लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिनाख्त मिटाने के लिए महिला के शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। चेहरा नष्ट हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उल्दन थाना के पठाकरका गांव के बाहर सूनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। चेहरा नष्ट हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टूकड़े बरामद हुए हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए।पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
शव के पास से चूड़ियों के टुकड़ों सहित सामान बरामद
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पठाकरका गांव के बाहर माते की खिरक में अखिलेश्वर कुशवाहा का खेत हैं। उन्होंने यह खेत बंटाई पर दिया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत के मजदूर जब वहां पहुंचे, तब वहां नाले के पास महिला का अधजला शव पड़ा था। सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। शव के पास अधजली लकड़ी एवं झाड़ी पड़ी हुई थी। उनके सहारे शव को जलाने की कोशिश की गई। शव से थोड़ी दूर पर चूड़ियों के टूकड़ों के साथ ही लेडीज चप्पल, पायल भी पड़ी थी। विवाहिता के कान से बूंदे भी गायब थे। शव के पास ही दुपट्टा भी पड़ा था।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, कोई भी विवाहिता की शिनाख्त नहीं कर सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल कटाई के बाद इस तरह कोई भी नहीं आता। कुछ लोगों ने देर-रात चार पहिया वाहन के जाने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक चेहरा के काफी अधिक जल जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उसकी उम्र करीब तीस साल है। पहनावे से वह विवाहिता लग रही है। सीओ टहरौली असमा वकार का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं एसपी सिटी प्रीति सिंह जानकारी देतीं हुई...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन