फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The BJP meeting regarding the district training camp was marked by lethargy

Jhansi: जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा की बैठक में दिखी सुस्ती, फोन चलाता तो कोई लेता दिखा झपकी

Sat, 09 May 2026 12:30 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 09 May 2026 12:30 PM IST
सार

भाजपा कार्यालय में जब वक्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रहे थे तभी महानगर की नई टीम का कोई पदाधिकारी झपकी लेता नजर आया तो कोई मोबाइल चलाता।

विज्ञापन
Jhansi: The BJP meeting regarding the district training camp was marked by lethargy
जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई महानगर व्यवस्था टोली की बैठक। - फोटो : स्वयं

विस्तार

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को महानगर व्यवस्था टोली की बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंथन हुआ। जब वक्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रहे थे तभी महानगर की नई टीम का कोई पदाधिकारी झपकी लेता नजर आया तो कोई मोबाइल चलाता।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से महानगर और जिला की नई टीम का गठन बीते मार्च में हुआ है। इसके बाद 30 और 31 मार्च को महानगर की टीम का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण पैरामेडिकल कॉलेज में हो चुका है। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी है, जो कि इसी महीने आयोजित हो सकता है। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में व्यवस्था टोली की बैठक बुलाई गई ताकि आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही महानगर की नई टीम के पदाधिकारियों को टिप्स भी दिए गए। इस दौरान एक जिला मंत्री सोते नजर आए तो दूसरे फोन चलाते। एक पार्षद भी फोन चलाते हुए दिखाई दिए। जबकि, दूसरी तरफ वक्ता कह रहे थे कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ है। ये कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह, अखिलेश गुप्ता, विकास कुशवाहा, विनीत खटीक, शशांक गुरनानी, मंगल श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित राजा, किरण गौतम, ज्योति पटेरिया, चेतन ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइन मंडल की मंडल कार्यसमिति की भी बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने भी बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया, मोहित पोरवाल, अमन मिश्रा, मुकेश मौर्य, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed