फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi The agency raised its hands due to non-payment the work of traffic plan stopped

Jhansi: भुगतान नहीं होने पर एजेंसी ने खड़े किए हाथ, ट्रैफिक प्लान का काम रुका

Sun, 06 Nov 2022 09:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Nov 2022 09:58 AM IST
सार

इंदौर के बेहतरीन ट्रैफिक सिस्टम को देखते हुए केंद्र सरकार ने झांसी में भी स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह काम सार्वजनिक उपक्रम राइट्स को सौंपा गया था। इस पर 40 लाख रुपये खर्च होने थे। 

विज्ञापन
Jhansi The agency raised its hands due to non-payment the work of traffic plan stopped
ट्रैफिक जाम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में महानगर के लिए पिछले एक साल से तैयार हो रहा ट्रैफिक प्लान (सिटी मोबिलिटी प्लॉन) का काम ठप हो गया। असल में यह ट्रैफिक प्लॉन तैयार करने वाली एजेंसी राइट्स ने भुगतान को लेकर काम करने से ही हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे प्लान पर ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन

 

इंदौर के बेहतरीन ट्रैफिक सिस्टम को देखते हुए केंद्र सरकार ने झांसी में भी स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह काम सार्वजनिक उपक्रम राइट्स को सौंपा गया था। इस पर 40 लाख रुपये खर्च होने थे। एजेंसी को महानगर के भीतर सर्वाधिक व्यस्त चौराहे, सड़क, राजमार्ग आदि चिंह्ति करते हुए यहां ट्रैफिक लोड कम करने के उपाय सुझाने थे। 

विज्ञापन

 


कंपनी को मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के तौर-तरीके भी बताने थे। कंपनी ने पिछले साल सितंबर माह में यह सर्वे आरंभ कराया। जनवरी तक उसे काम पूरा करके रिपोर्ट सौंपना था लेकिन, निगम अफसरों का कहना है भुगतान न होने से कंपनी ने काम बीच में छोड़ दिया। अब कंपनी दोबारा काम करने पर राजी नहीं जबकि उसे पांच लाख रुपये दिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भुगतान न होने से कंपनी ने काम बीच में बंद कर दिया है। कंपनी भुगतान न होने तक काम दोबारा आरंभ करने पर भी राजी नहीं हो रही है। - एमके सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed