{"_id":"66c688dfbf2799c0d90073c7","slug":"jhansi-teenage-girl-gang-raped-in-a-moving-car-accused-threw-her-15-km-away-from-home-and-ran-away-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-375197-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर से 15 किमी दूर फेंक कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर से 15 किमी दूर फेंक कर भागे आरोपी
विज्ञापन
बदहवास नंगे पांव बुआ के घर पहुंची पीड़िता, कार के अंदर आरोपी ने मांग में भर दिया सिंदूर, तीन में से एक आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर इलाके में सनसनीखेज मामले में कार सवार तीन युवक घर के पास से किशोरी को अगवा कर ले गए। युवकों ने चलती कार में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे तक वह किशोरी को लेकर घूमते रहे। इसके बाद घर से करीब 15 किलोमीटर दूर फेंककर फरार हो गए। किशोरी रोती बिलखती किसी तरह घर पहुंची। मंगलवार रात परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
किशोरी के पिता एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे किशोरी किसी काम के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर पड़ोस में रहने वाले सोनू ने किशोरी को कार के अंदर घसीट लिया। कार में चालक समेत सोनू का दोस्त मनीष भी था। पीड़िता के मुताबिक कार में तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान सोनू ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पांव में बिछिया पहना दी। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे घर से करीब 15 किलोमीटर दूर करौंदी माता मंदिर के पास पीड़िता को कार से नीचे धकेलकर आरोपी भाग निकले। बदहवास हाल में बिना पांव में चप्पल पहने किशोरी बिजौली स्थित बुआ के घर आई। मंगलवार रात परिजन पीड़िता को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। बुधवार सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोनू, मनीष समेत अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सोनू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
0000
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। स्नेहा तिवारी, सीओ सदर